फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: New session will start from July 1

डीडीयू : एक जुलाई से होगी नए सत्र की शुरुआत

Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
DDU: New session will start from July 1
विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर
विज्ञापन

तृतीय और पंचम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य एक जुलाई से होगा शुरू

विश्वविद्यालय में हो रहीं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत एक जुलाई से होगी। विश्वविद्यालय ने नए सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में तृतीय और पंचम सेमेस्टर की की कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी होगी। इसके बाद नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम 16 से 22 जुलाई तक होगा। इसमें शिक्षण कार्य 16 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, एक नवंबर तक शिक्षण कार्य पूर्ण करना होगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 नवंबर तक संपन्न करा ली जाएंगी। विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होंगी। इसके बाद 21 से दिसंबर से पांच जनवरी तक शीतावकाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम सेमेस्टरों का शिक्षण कार्य छह जनवरी से शुरू होकर 15 अप्रैल को पूरा होगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 अप्रैल 2026 तक पूरी करा ली जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 11 अप्रैल से 10 मई 2026 तक आयोजित होंगी। इसके बाद 15 जून तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ग्रीष्मावकाश एक जून से 30 जून 2026 तक होगा।


विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत शिक्षण कार्य और परीक्षाओं का संचालन समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से हो, ताकि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सके। यह शैक्षणिक कैलेंडर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सुनियोजित एवं अनुशासित रूप से संचालित हो सकें।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed