फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Multiple choice question paper will come in all semesters of graduation

Gorakhpur News: डीडीयू : स्नातक के सभी सेमेस्टर में आएगा बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र

Wed, 09 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
DDU: Multiple choice question paper will come in all semesters of graduation
- परीक्षा के पैटर्न में नहीं होगा बदलाव
विज्ञापन


- पहले एक सेमेस्टर वर्णनात्मक और एक बहुविकल्पीय रहने वाला परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। स्नातक के सभी सेमेस्टर में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र ही आएंगे। प्रश्नपत्र के प्रारूप में होने वाले बदलाव को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा में प्रश्नपत्र के प्रारूप में इसी सत्र से बदलाव करने की योजना थी। इसके तहत विषम सेमेस्टर में वर्णनात्मक तो सम सेमेस्टर में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र आता। विद्यार्थी भी इसे लेकर काफी तनाव में थे। जो विद्यार्थी चार सेमेस्टर बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र के अनुसार परीक्षा देते आ रहा था उसके लिए यह बदलाव नया था। उसे नए सिरे से अपनी तैयारी करनी पड़ती। बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र ही रहने से उसकी तैयारी बेहतर हो जाएगी और परिणाम पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

-
इस सत्र से लागू है चार वर्षीय पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय में इस सत्र से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू है। इसमें प्रश्नपत्रों की संख्या को भी कम किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं पर परीक्षा का अतिरिक्त बोझ न पड़े। उनको पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिले। अब नए विद्यार्थी एक सेमेस्टर में पांच पेपर देंगे तो वहीं पुराने विद्यार्थियों को नौ पेपर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पीजी में वर्णनात्मक प्रश्नपत्र
परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्नपत्र ही आएगा। पिछले सत्र से ही यह इसमें बदलाव किया गया है। इसके पहले परास्नातक में भी बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र ही आता था। अब पीजी के विषम और सम सेमेस्टर में वर्णनात्मक प्रश्नपत्र ही आएगा।

कोट...
स्नातक की परीक्षा में प्रश्नपत्र के प्रारूप में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसमें पहले की तरह बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र ही आएगा। वहीं, पीजी के सभी सेमेस्टर में वर्णनात्मक प्रश्नपत्र के अनुसार परीक्षा होगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed