{"_id":"65dba39271d6028ca5024de5","slug":"ddu-inter-hostel-sports-competition-will-be-held-from-march-1st-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-478556-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : एक मार्च से होगी इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : एक मार्च से होगी इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता
Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाॅल, शतरंज आदि खेलों का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता एक से चार मार्च तक होगी। पहले इसका आयोजन फरवरी में होना था लेकिन छात्रावासियों के अनुरोध पर इसे टाल दिया गया। इसके सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है।
पुरुष छात्रावास के मैच स्वामी विवेकानंद छात्रावास में और महिला छात्रावास के मैच रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण हो गया है। इसमें केवल छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
इन खेलों का होगा आयोजन
इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाॅल, शतरंज, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड व रस्साकशी शामिल हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विजेताओं को कुलपति प्रो. पूनम टंडन पुरस्कृत करेंगी।