{"_id":"6a2b1f6776fee983990deb63","slug":"ddu-has-been-ranked-133rd-among-universities-in-india-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1350665-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एडुरैंक की रैंकिंग में चमका डीडीयू, देशभर में 133वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एडुरैंक की रैंकिंग में चमका डीडीयू, देशभर में 133वां स्थान
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी एडुरैंक ने डीडीयू को भारत के विश्वविद्यालयों में 133वां स्थान प्रदान किया है।
इस रैंकिंग में डीडीयू वैश्विक स्तर पर 37 शोध विषयों में शीर्ष 50 प्रतिशत संस्थानों में स्थान पाने में सफल रहा है। टॉक्सिकोलॉजी विषय में डीडीयू को भारत में 14वां और विश्व में 313वां स्थान मिला है। अन्य विषयों में भी डीडीयू का प्रदर्शन इस रैंकिंग में बेहतरीन रहा है। जीव विज्ञान (140वां), रसायन विज्ञान (144वां), पर्यावरण विज्ञान (153वां), भौतिकी (170वां), अभियांत्रिकी (187वां), उदार कला एवं सामाजिक विज्ञान (236वां) व कंप्यूटर विज्ञान (258वां) स्थान शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभिन्न पहलें भविष्य में राष्ट्रीय एवं वैश्विक रैंकिंग में विश्वविद्यालय की स्थिति को और मजबूत करेंगी। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने शोध उत्पादकता, डॉक्टोरल शिक्षा, शोध प्रकाशनों और अकादमिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ये उपलब्धियां विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान दोनों क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की बढ़ती अकादमिक शक्ति को प्रदर्शित करती हैं।