फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Groundbreaking ceremony held for the new building of the Faculty of Law.

डीडीयू : विधि संकाय के नए भवन का भूमिपूजन

Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
DDU: Groundbreaking ceremony held for the new building of the Faculty of Law.
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के नए भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन करती कुलपति प्रो. पूनम टं
9.87 करोड़ रुपये से होगा निर्माण, डेढ़ साल में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

बीए एलएलबी के पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए बनेगा भवन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में सोमवार को नए भवन निर्माण के लिए सोमवार को भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन व अन्य ने भूमिपूजन किया।

बीए एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए यह 9.87 करोड़ रुपये की लागत से यह भवन बनेगा। दो मंजिल के इस भवन में आठ कक्षाएं, 125 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम, डीन, शिक्षक एवं अन्य कक्ष बनाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को 50 प्रतिशत रकम का भुगतान कर दिया गया है। डेढ़ साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इस भवन का फाउंडेशन चार फ्लोर के हिसाब से तैयार किया जाएगा ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर और दो मंजिल बढ़ाई जा सके।
डीडीयू में वर्ष 2018 में बीए एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू हुआ था। हर साल छात्र संख्या बढ़ने के साथ ही अपना भवन न होने के कारण बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुलपति ने कहा कि नया भवन विधि संकाय के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा एवं शिक्षण-प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों को नई गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता प्रो. जितेंद्र मिश्र, प्रो. कीर्ति पांडेय, प्रो. चंद्रशेखर, डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. टीएन मिश्र, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय व शशांक श्रीनेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed