{"_id":"65a9ab6b3273249e2705eef4","slug":"ddu-got-green-signal-from-executive-council-to-open-institute-of-pharmacy-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-438180-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: कार्यपरिषद से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी खोलने को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: कार्यपरिषद से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी खोलने को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में एकल एजेंडा के लिए बुलाई गई आकस्मिक कार्यपरिषद की बैठक
- कार्यपरिषद से अनुमति के बाद जल्द कोर्स के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का संचालन अगले सत्र से शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। एकल एजेंडे को लेकर बृहस्पतिवार को बुलाई गई आकस्मिक कार्यपरिषद की बैठक से इसके संचालन को लेकर हरी झंडी मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में कोर्स के संचालन को लेकर जल्द आवेदन करने की तैयारी में जुट गया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार की शाम को पांच बजे से कार्यपरिषद की आकस्मिक बैठक बुलाई। बैठक में ऑनलाइन लखनऊ से जुड़ी कुलपति ने कार्यपरिषद में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी खोले जाने का एजेंडा रखा, जिसको कार्यपरिषद से अनुमति मिल गई। पहले सत्र में बीफार्मा, डीफार्मा और डिप्लोमा कोर्स के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसके एक साल बाद एमफार्मा के संचालन को लेकर आवेदन करने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय पहले सत्र में एक सेक्शन में 60 सीट पर प्रवेश लेकर फार्मेसी कोर्स का संचालन करेगा। कार्यपरिषद से अनुमति मिलने के बाद कोर्स के संचालन के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति के लिए आवेदन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
-- --
कोर्स के संचालन को गठित था चार सदस्यीय कमेटी
विश्वविद्यालय में फार्मेसी के तहत बीफार्मा व डीफार्मा कोर्स के संचालन के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी के प्रस्ताव पर इसे कार्यपरिषद में रखा गया। इस कोर्स को स्व-वित्त पोषित मोड में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
कोर्स के संचालन के लिए भवन का हो चुका है चयन
इस कोर्स के संचालन के लिए विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पूर्वांचल इंक्यूबेशन सेंटर भवन का चयन किया गया है। इसके लिए भवन का ग्रांउड फ्लोर को भी लेने की तैयारी है। इस दिशा में भी काम शुरू हो गया है।
-- -- -
कोट...
विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कोर्स के संचालन के लिए कार्यपरिषद की आकस्मिक बैठक बुलाई गई थी। बैठक से कोर्स के संचालन के लिए अनुमति मिल गई है। जल्द ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय
-- -- -
एक फरवरी को फिर होगी कार्यपरिषद की बैठक
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कार्यपरिषद की साधारण सभा की बैठक एक फरवरी को भी बुलायी गयी है। इससे पहले 24 जनवरी को विद्या परिषद व वित्त समिति की बैठक की जाएगी। इसका एजेंडा तय किया जा रहा है।