फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Gorakhpur will help girls get jobs

गोरखपुर: छात्राओं को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा गोविवि, इस खास सेंटर की होगी स्थापना

Tue, 09 Mar 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Mar 2021 10:17 AM IST
सार

  • एंटरप्रेन्योरशिप वूमेन एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर की गोरखपुर विश्वविद्यालय में होगी स्थापना
  • महिला दिवस पर सेमिनार में कुलपति प्रो राजेश सिंह छात्राओं के लिए गिनाई प्राथमिकता

विज्ञापन
DDU Gorakhpur will help girls get jobs
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्राओं को नौकरी दिलाने में गोरखपुर विश्वविद्यालय मददगार बनेगा। विश्वविद्यालय में एंटरप्रेन्योरशिप वूमेन एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि बाजार संचालित व्यवस्था के तहत छात्राओं के लिए 100 कौशल विकास से जुड़े कोर्स कराए जाएंगे। इनका फोकस छात्राओं को नौकरी पाने और दिलाने पर होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए जाने वाले 100 स्टार्टअप में से 25 खासकर छात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को गृहविज्ञान विभाग और गोरखपुर यूनिवर्सिटी वेलफेयर एसोसिएशन (गुवा) की ओर से महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन संवाद भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति ने की। उन्होंने कहा कि कोर्स के संबंध में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ होने वाली कुलपतियों की बैठक में सुझाव रखा जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि आजादी के बाद से संचालित विश्वविद्यालय के अंदर आज तक हम विद्यार्थियों को 53-54 कोर्स में ही अध्यापन करा रहे हैं। वहीं बीएचयू में विद्यार्थियों के लिए 1900 तो हावर्ड में 10 हजार कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। हमें खुद को अपग्रेड करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. मधु गुलाटी ने कहा कि महिलाएं जितनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अपने जीवन में करती हैं उसके मुताबिक उनके लिए हर दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सपोर्ट सिस्टम परिवार में तैयार किए जाने की आवश्यकता है।

एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रोफेसर नंदिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह और आभार ज्ञापन प्रो सुनीता मुर्मू ने किया।


इन सुविधाओं से लैस होगा सेंटर : कुलपति ने कहा कि एंटरप्रेन्योरशिप वूमेन एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर को छात्राओं की सहूलियत के लिए लैंग्वेज सेंटर, स्पेशल हेल्थ सेंटर, फिटनेस सेंटर, एक्रोबेटिक सेंटर, कैरियर काउंसिलिंग सेंटर, वीमेन डिस्ट्रेस सेंटर आदि सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed