गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
- स्नातक की 14 और परास्नातक की 15 अक्तूबर से होगी प्रवेश परीक्षा
- दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि ने जारी की प्रवेश परीक्षा की तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। स्नातक की परीक्षाएं 14 अक्तूबर और परास्नातक की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होकर 23 अक्तूबर तक समाप्त हो जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। परास्नातक की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में होगी। जबकि स्नातक की परीक्षा के लिए शहर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
कुलसचिव ने बताया कि स्नातक के बीएससी बॉयो के छात्रों की परीक्षा 14 अक्तूबर को, बीकॉम 15, बीएससी गणित 16, बीएससी कृषि 17 अक्तूबर को होगी। जबकि बीए की 18 अक्तूबर को नौ से 11 बजे के बीच होगी। 18 अक्तूबर को बीएससी नर्सिंग और बीए एलएलबी दो से चार, 20 को बीएससी होम साइंस और बीबीए, 21 को बीसीए, 22 को बीएससी फिजियोथेरेपी और 23 अक्तूबर को बीएससी एमएलटी की परीक्षा होगी।
23 अक्तूबर को खत्म होगी परीक्षा
वहीं, परास्नातक के एमएससी (इनवायरमेंटल साइंस), एमएससी इलेक्ट्रानिक, एमकॉम के छात्रों की प्रवेश परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी। 16 को एमए ऊर्दू, एमए मनोविज्ञान, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी जंतु विज्ञान, 17 को समाजशास्त्र, एम, एमएससी गणित, एमएससी वनस्पति विज्ञान, 19 को एमए मध्यकालानी व आधुनिक इतिहास, एमए प्राचीन इतिहास, एमससी रसायन विज्ञान, एलएलएम, 20 को एलएलबी, 21 को एमएससी बॉयोटेक्नालॉजी, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म के छात्रों की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगी।
22 अक्तूबर को एमए अंग्रेजी, एमएड पेपर-प्रथम की परीक्षा होगी। जबकि इसी दिन दो चार बजे के बीच राजनीति विज्ञान और एमएड पेपर द्वितीय की परीक्षा होगी। 23 को एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी, एमएससी होमसाइंस, एमएससी एजी, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक की प्रवेश परीक्षा होगी। इसी दिन दो से चार के बीच एमए भूगोल, एमए विजुअल आर्ट और एमए शिक्षा शास्त्र की परीक्षा होगी।