फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Executive Council meeting on 24th, Prof. Kamlesh's reinstatement may be approved

डीडीयू : 24 को कार्य परिषद की बैठक, प्रो. कमलेश की बहाली पर लग सकती है मुहर

Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
DDU: Executive Council meeting on 24th, Prof. Kamlesh's reinstatement may be approved
कार्य परिषद की तिथि घोषित करने के बाद एजेंडा किया जा रहा तैयार
विज्ञापन

प्रो. कमलेश गुप्त 17 महीने से झेल रहे निलंबन का दंश, कोर्ट ने दिया है बहाली का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक 24 जनवरी को निर्धारित की गई है। इसे लेकर एजेंडा तैयार किया जा रहा है। तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए मोर्चा खोलने के कारण तीसरी बार निलंबन झेल रहे प्रो. कमलेश कुमार गुप्त की बहाली पर मुहर लग सकती है।

विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के निलंबित चल रहे प्रो. कमलेश गुप्त ने वर्ष 2021 में तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाते हुए 21 दिसंबर 2021 को सत्याग्रह शुरू किया था। वह तत्कालीन कुलपति को पदमुक्त किए जाने और उनके खिलाफ जांच की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सत्याग्रह के बाद ही डीडीयू प्रशासन ने विभिन्न आरोपों में प्रो. कमलेश को निलंबित कर दिया था। जून 2023 में हाईकोर्ट ने डीडीयू प्रशासन को आदेश दिया कि प्रो. कमलेश गुप्त को बहाल किया जाए। हाईकोर्ट के आदेश पर डीडीयू प्रशासन ने उन्हें बहाल तो किया लेकिन चार दिन बाद फिर से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हाईकोर्ट ने सभी आरोपों को किया था खारिज
हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते 21 नवंबर को प्रो. कमलेश गुप्त पर डीडीयू प्रशासन द्वारा की जा रही सभी कार्रवाइयां समाप्त कर दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्य परिषद से प्रो. कमलेश गुप्त की बहाली होनी है।
....
दो वर्षों में 17 माह रहे निलंबित
प्रो. कमलेश गुप्त 28 जून 2023 से ही निलंबित चल रहे हैं। इससे पहले वे तीन अक्तूबर 2022 से 24 जून 2023 तक निलंबित रहे। वह पहली बार 21 दिसंबर 2021 से आठ फरवरी 2023 तक निलंबित थे। यानी अब तक वह 17 महीने निलंबित रह चुके हैं।

...
कार्यपरिषद में जाएंगे 50 से अधिक मुद्दे
डीडीयू के सूत्रों के मुताबिक कार्य परिषद की बैठक में 50 से अधिक मुद्दे रखे जाएंगे। इसमें कई मुद्दे डीडीयू प्रशासन के लिए बेहद अहम हैं, जबकि ज्यादातर सामान्य प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं। एजेंडा अगले एक-दो दिनों में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed