फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ddu: Exams to be held on 21, 26 and 27 postponed

गोविवि: 21, 26 व 27 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित

Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
ddu: Exams to be held on 21, 26 and 27 postponed
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा की वजह से टली परीक्षाएं
विज्ञापन

- 30 जून, 1 और 3 जुलाई को निर्धारित केंद्रों पर होंगे ये परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही कुछ परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाओं की नई समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है।

गोविवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। राज्यपाल सचिवालय एवं प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में इस दिन विश्वविद्यालय और समस्त संबद्ध महाविद्यालयों में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसे देखते हुए 21 जून की सभी परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। 21 जून को होने वाली परीक्षाएं अब 30 जून को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर होगी।
विज्ञापन


इसी तरह 26 एवं 27 जून को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई है। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के कई विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसे देखते हुए विद्यार्थियों द्वारा लगातार परीक्षा टालने के लिए आवेदन आ रहे थे। इसे देखते हुए 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब 26 जून को होने वाली परीक्षा 1 जुलाई को तथा 27 की परीक्षा 3 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्थगित की गई परीक्षाओं के बारे में सूचना व समय सारिणी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर देख सकते हैं। समस्त महाविद्यालयों और संबंधितों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed