{"_id":"696d28bb7730f7e7140e44cf","slug":"ddu-commends-iit-kanpur-for-its-effective-implementation-of-swayam-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1202025-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईआईटी कानपुर में ‘स्वयं’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीडीयू की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईआईटी कानपुर में ‘स्वयं’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीडीयू की सराहना
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फाॅर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) आधारित पाठ्यक्रमों के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई है। आईआईटी कानपुर में आयोजित स्वयं-एनपीटीईएल स्पॉक फेलिसिटेशन व इंटरैक्शन वर्कशॉप (नॉर्थ जोन) में डीडीयू की पहल को प्रशंसा मिली।
डीडीयू के स्वयं पाठ्यक्रमों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ‘स्वयं’ को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान प्रो. अजय को एक्टिव स्पॉक के रूप में प्रो. सत्यकी रॉय (नेशनल कोऑर्डिनेटर, स्वयं-एनपीटीईएल) और डॉ. अंगना सेनगुप्ता (लोकल चैप्टर कोऑर्डिनेटर, नॉर्थ जोन) ने सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि एनईपी-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सम सेमेस्टर से स्वयं पाठ्यक्रम को लागू किया जा रहा है।