{"_id":"656a3dcf4d85e80c80061fa7","slug":"ddu-classes-started-for-net-and-jrf-preparation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-386314-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: नेट और जेआरएफ की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: नेट और जेआरएफ की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के कुल 2081 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
रसायन विज्ञान विभाग में कुलपति ने किया योजना का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएम-उषा योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू हो गईं। अब तक कुल 2081 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रसायन विज्ञान विभाग में इसका विधिवत शुभारंभ किया।
कुलपति ने रसायन विज्ञान विभाग में ‘उन्मेष’ का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आगामी नेट परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़िए और इन कक्षाओं से लाभ उठाइए। नेट-जेआरफ कक्षाओं को विभागों में संचालित किया जा रहा है। जिन विभागों से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उनके योगदान को सराहा जाएगा। उन्होंने नेट में सफलता के मंत्र भी दिए।
विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने कुलपति का स्वागत किया। प्रो. अफशां सिद्दीकी ने साल भेंटकर सम्मानित किया। प्रो. सुधा यादव ने आभार ज्ञापित किया। इन कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए कुलपति ने डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे को समन्वयक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
...
गेट-सेट की भी तैयारी कराएगा डीडीयू
भविष्य में गेट, सेट आदि की तैयारियों के लिए भी कक्षाएं चलाने की योजना बनाई जा रही है। विभिन्न विभागों ने नेट कक्षाओं के लिए समयसारिणी जारी कर कक्षाएं शुरू कर दी हैं। कक्षाएं लेने वालों की सूची में शिक्षकों के साथ ही जेआरएफ शोधार्थियों को भी शामिल किया गया है।