{"_id":"696d36fc10295b736f02ea58","slug":"ddu-back-paper-exams-from-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1201682-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : बैक पेपर की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : बैक पेपर की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के यूजी और पीजी के विषम सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि, बीए जेएमसी एवं एमए गृह विज्ञान के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। गोरखपुर जिले के विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर, देवरिया के बीआरडी पीजी कॉलेज और कुशीनगर के छात्र बुद्ध पीजी कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा देंगे। पहले दिन गोरखपुर में 266, कुशीनगर में 165 और देवरिया में 160 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि संंबंधित छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर संबंधित परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।