फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ddu: Ask the agency... University bluntly on payment of honorarium to outsourcing personnel

Gorakhpur News: एजेंसी से पूछिए...आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय भुगतान पर विवि की दो टूक

Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
ddu: Ask the agency... University bluntly on payment of honorarium to outsourcing personnel
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन का आया जवाब
विज्ञापन

गोविवि में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों को कई महीनों ने नहीं मिल रहा मानदेय

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों के मानदेय का मामला उलझता ही जा रहा है। दो जिम्मेदार अधिकारियों ने विरोधाभासी बयान देकर कर्मचारियों की उलझनें बढ़ा दी हैं। पहले सप्ताह भर में भुगतान की बात कही गई और अब जनसुनवाई पोर्टल पर एजेंसी से संपर्क करने की बात लिखकर विवि प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया है।

गोविवि में आउटसोर्सिंग पर 80 सफाई कर्मचारी तथा विभागों में करीब 220 कर्मचारी तैनात हैं। सफाई कर्मियों को दो महीने तथा अन्य कर्मियों को सात माह से मानदेय नहीं मिला है। वे कई दिनों से जिम्मेदारों से मिलकर मानदेय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मानदेय बकाया कि शिकायत कूड़ाघाट, आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला ने जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर की। शनिवार को विवि प्रशासन की तरफ से इसका जवाब दिया गया। जिसमें बताया गया है कि कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियोक्ता एजेंसी है। मानदेय के लिए एजेंसी से संपर्क करें, न कि विश्वविद्यालय से। बहरहाल, विवि प्रशासन का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed