फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Application process for Research Eligibility Test from eight

डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आठ से

Wed, 04 Feb 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
DDU: Application process for Research Eligibility Test from eight
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित शोध पात्रता परीक्षा (रेट) को लेकर अहम खबर है। रेट-2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होगी। 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पीएचडी की 1011 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा मार्च में होली के बाद होगी।
विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, नियमित पाठ्यक्रमों में पीएचडी की 866 और पार्ट टाइम की 55 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में पीएचडी की 90 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में नियमित पाठ्यक्रमों में कुल 241 जबकि महाविद्यालयों में 625 सीटें उपलब्ध हैं। लगभग 18 विभागों में पीएचडी की उपलब्ध सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसकी सीट मैट्रिक्स जारी हो गई है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि समर्थ पोर्टल के जरिये पीएचडी में प्रवेश लिया जाना है। इसे देखते हुए औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं हैं। इसके अतिरिक्त गत वर्ष की भांति इस बार भी विदेशी छात्रों के प्रवेश के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने हाल ही में शोध के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से विभिन्न रैंकिंग में विशिष्ट पहचान बनाई है। इस सत्र से पहली बार इंजीनियरिंग, फार्मेसी, वाणिज्य, प्रबंधन और कृषि में स्ववित्तपोषित शोध कार्यक्रम भी शुरू हो रहे हैं। उम्मीद है कि शोध पात्रता परीक्षा से विवि और महाविद्यालयों को श्रेष्ठ शोधार्थी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना काल से ही होती आ रही देर
कोरोना काल से ही शोध पात्रता परीक्षा में देर होती आ रही है। सत्र-2024 की शोध पात्रता परीक्षा मार्च 2025 में हो सकी थी। अब 2025 की ''''रेट'''' का आयोजन मार्च 2026 में होगा। शुरुआत में डीडीयू प्रशासन का दावा था कि वर्ष 2025 में ही ''''रेट'''' का आयोजन करा लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।




इस बार पीएचडी की लगभग एक हजार सीटों के लिए रेट-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू हो रही है। होली बीतने के बाद शोध पात्रता परीक्षा कराई जाएगी।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed