{"_id":"693dc0a32693af5e040edbd2","slug":"ddu-announces-12-day-winter-break-demand-for-extension-raisedddu-announces-12-day-winter-break-demand-for-extension-raised-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1164173-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में 12 दिन शीतावकाश, बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में 12 दिन शीतावकाश, बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
- 31 दिसंबर से 11 जनवरी तक रहेगा शीतावकाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में शीतावकाश की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर दी है। इसके मुताबिक, 31 दिसंबर से 11 जनवरी तक शीतावकाश रहेगा। इसकी घोषणा होने के साथ ही शिक्षक शीतावकाश में वृद्धि किए जाने की मांग कर रहे हैं।
डीडीयू और कॉलेजों के लिए शीतावकाश 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रस्तावित था लेकिन परीक्षाओं को देखते हुए इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इस बीच लखनऊ और कानपुर विश्वविद्यालयों में भी शीतावकाश की घोषणा हो चुकी है। लखनऊ में 15 तो कानपुर विवि में 16 दिन तक शीतावकाश का निर्णय लिया गया है, जबकि डीडीयू में 12 दिन का अवकाश है। इसी आधार पर डीडीयू के शिक्षक भी मकर संक्रांति तक शीतावकाश की मांग कर रहे हैं।
डीडीयू के कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शीतावकाश के दौरान शिक्षक यदि मुख्यालय छोड़ते हैं तो यह सुनिश्चित करें कि उन्हें आवंटित मूल्यांकन या परीक्षा संबंधी कार्य बाधित न हो।