फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University received 230 applications for Guru Gorakshanath Fellowship in 14 sports

गोरखपुर विश्वविद्यालय: गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप खिलाड़ियों कर रही आकर्षित, 14 खेलों के लिए 230 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Tue, 10 Aug 2021 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Aug 2021 10:37 AM IST
सार

100 खिलाड़ियों को महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप देने का निर्णय। गोरखपुर विश्वविद्यालय की पहल को खिलाड़ियों का मिला समर्थन।

विज्ञापन
Gorakhpur University received 230 applications for Guru Gorakshanath Fellowship in 14 sports
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने के लिए पहली बार 100 खिलाड़ियों को महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप देने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की इस पहल पर खिलाड़ियों का जबरदस्त समर्थन मिला है। इसका नतीजा यह है कि फेलोशिप के लिए अब तक देश-विदेश से 230 खिलाड़ियों ने 14 खेलों के लिए पंजीकरण कराया है। सर्वाधिक 43 आवेदन क्रिकेट तो बैडमिंटन के लिए 26 आवेदन आए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की संख्या 10 है। सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि फेलोशिप के अंतर्गत रोलिंग प्रक्रिया से दाखिला लिया जाएगा। यानी आवेदन की कोई आखिरी तिथि नहीं होगी। अगर कोई खिलाड़ी अब तक आवेदन नहीं कर सका है, तो सीधे ट्रॉयल के दिन ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करा सकेगा। फेलोशिप के अंतर्गत खिलाड़ियों के रहने, भोजन, निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ट्यूशन फीस के खर्च का वहन भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


सत्र 2021-22 की स्नातक प्रवेश परीक्षा से खिलाड़ियों को छूट दी जाएगी। उनकी शारीरिक योग्यता, खेल कौशल और पूर्व खेल उपलब्धियों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। चयन के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जाएगा, उनकी संस्तुति के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन खेलों में आए हैं आवेदन

कुश्ती-11, वॉलीबाल-17, टेनिस-5, ताइक्वांडो - 20, खोखो-15, कबड्डी- 22, जूडो-8, हॉकी-6, फुटबॉल-22, क्रिकेट-43, बॉस्केटबॉल- 14, बैडमिंटन-26, एथलेटिक्स-19 और तीरंदाजी-1

वैश्विक स्तर के फिटनेस से जुड़े कोर्स होंगे तैयार
पूर्वांचल के खिलाड़ियों में खेल की संस्कृति विकसित करने के लक्ष्य से इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की स्थापना की है। जहां नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एमपीएड समेत अन्य खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित आधुनिक कोर्स चलाया जाएगा। इंस्टीट्यूट के सलाहकार और बीएचयू वाराणसी के अवकाश प्राप्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट का फोकस स्पोर्ट्स फेलोशिप के तहत अच्छे खिलाड़ियों के चयन, खेल के लिए बेहतर संसाधनों के विकास के साथ वैश्विक स्तर के फिटनेस से जुड़े कोर्स को डिजाइन किया जाएगा।

वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग से किया जाएगा मार्ग दर्शन
इंस्टीट्यूट के अंदर एक ऐसी लैब की स्थापना की जाएगी जो खिलाड़ियों को वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के माध्यम से अपने प्रदर्शन को सुधारने का मार्गदर्शन देंगी। इसके साथ ही ग्लोबल स्तर पर रिसर्च के मार्ग भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed