{"_id":"661dc5c765817cc85509e5b6","slug":"dcm-carrying-devotees-meets-with-accident-five-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-526760-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रद्धालुओं को लेकर जा रही डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रद्धालुओं को लेकर जा रही डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके में हाईवे पर सोमवार दोपहर में श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही डीसीएम की दूसरे डीसीएम से टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम में सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के नाैसड़ से डीसीएम सोमवार को अयोध्या में स्नान कराने लिए श्रद्धालुओं को लेकर निकली। गाड़ी दोपहर के समय अभी सहजनवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर रहीमाबाद मोड़ के पास पहुंची थी कि कट पार कर रही दूसरी डीसीएम से भिड़ गई।
टक्कर इतनी तेज थे कि डीसीएम में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महुआडाबर निवासी 65 वर्षीय विकास दुबे, 55 वर्षीय ज्योति पत्नी सूखे और डीसीएम चालक अंबकेश निवासी अकबरपुर आजमगढ़ की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
45 वर्षीय श्याम दुलारी देवी पत्नी सोमनाथ निवासी नौसड़, 50 वर्षीय संजू देवी पत्नी रामसेवक निवासी नौसड़ को उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।