{"_id":"600ee3510ca886453d094834","slug":"daughter-who-went-to-persuade-father-dies-due-to-current-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिता को मनाने गई बेटी की करंट से मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिता को मनाने गई बेटी की करंट से मौत, गांव में छाया मातम
Mon, 25 Jan 2021 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रूठे पिता को मनाने पहुंची बेटी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामला जिले के गुलरिया इलाके के रघुनाथपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रूठे पिता को मनाने गई 15 साल की अनीता की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि छुट्टा पशुओं से खेत की फसल बचाने के लिए लगाए गए तार में करंट आने से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पाखंडी नशे का आदी है। शनिवार की रात में भी वह नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। पाखंडी इससे नाराज होकर साइकिल लेकर घर से निकल गया। पिता को मनाने के लिए उसके पीछे-पीछे अनीता भी निकली।
विज्ञापन
पाखंडी घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अनिरुद्ध के सब्जी के खेत में घुस गया। अनीता भी खेत में पहुंचकर पाखंडी से घर चलने के लिए विनती करने लगी। इसी दौरान हादसा हो गया।
पखंडी के मुताबिक, वह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर थी। परिजन अनीता का शव घर लाकर रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कहीं से इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है। सरहरी चौकी पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकेगा।