{"_id":"67c95ac0ad553ac263013959","slug":"daughter-along-with-her-lover-killed-her-father-in-deoria-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हां... मैंने ही पापा को कुल्हाड़ी से काट डाला', बेटी ने इसलिए किया बाप का कत्ल; इस खास शख्स ने दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हां... मैंने ही पापा को कुल्हाड़ी से काट डाला', बेटी ने इसलिए किया बाप का कत्ल; इस खास शख्स ने दिया साथ
Thu, 06 Mar 2025 02:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
देवरिया से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। युवती ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्याकांड की चौंकाने वाली वजह आरोपी युवती ने बताई है।
विज्ञापन
deoria murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली बाजार महुआबारी गांव में मंगलवार की रात एक बेटी ने कुल्हाड़ी से मारकर बुजुर्ग बाप की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में पिता के बाधक बनने पर युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश में पिता को मारपीट कर लहूलुहान करने का आरोप लगाते हुए उसने पुलिस को भटकाने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली बाजार महुआबारी गांव निवासी उदयभान यादव (65) के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दिव्यांशु परदेस में है जबकि छोटा बेटा दीपांशु और बेटी दीपाली पिता के साथ घर पर रहते थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात घर की पहली मंजिल पर कमरे में उदयभान लहूलुहान हालत में अचेत मिले। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
बेटी ने चार लोगों को फंसाने की कोशिश की
घर में मौजूद बेटी दीपाली का कहना था कि पिता गांव के ही एक व्यक्ति के साथ दावत में गए थे। आरोप लगाया कि वहां चार लोगों ने मिलकर पिता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी घर पर छोड़कर भाग गए।

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
उदयभान यादव के छोटे भाई धर्मेंद्र ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले की जानकारी पर एसपी विक्रांत वीर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम उदयभान की बेटी दीपाली और अन्य परिजनों की हरकतों पर नजर बनाए हुए थी।

पिता की हत्या की बात कबूली
बुधवार की देर शाम दीपाली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र में मूड़ाडीह गांव निवासी उसके प्रेमी पवन गोंड को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

एसपी, देवरिया विक्रांत वीर ने कहा कि भरौली बाजार में बुजुर्ग की हत्या के मामले में जांच के दौरान उसकी बेटी का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने अपने प्रेमी का नाम बताया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।