फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Data science and learning course will open job path

गोरखपुर: डाटा साइंस एवं लर्निस कोर्स से खुलेगी नौकरी की राह, एक वर्षीय कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश

Wed, 19 Oct 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि डाटा साइंस एवं लर्निग कोर्स के माध्यम में ख्यातिलब्ध कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। इसी नजरिए से कोर्स की शुरूआत शासन के निर्देश पर की गई है। इसके साथ साथ अभ्यर्थी दो वर्षीय पाठ्यक्रम पीजीडीसीए और एमओएम एंड एसपी कोर्स में दाखिला लेकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Data science and learning course will open job path
गोरखपुर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक वर्षीय डाटा साइंस एवं लर्निग कोर्स करके युवा ख्यातिलब्ध कंपनियों में रोजगार हासिल कर सकते हैं। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सत्र 2022-23 में इस कोर्स की शुरूआत हुई है। तकरीबन 75 फीसदी सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आठवें चरण की काउंसिलिंग के अंतर्गत 26-27 अक्तूबर को jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि डाटा साइंस एवं लर्निग कोर्स के माध्यम में ख्यातिलब्ध कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। इसी नजरिए से कोर्स की शुरूआत शासन के निर्देश पर की गई है। इसके साथ साथ अभ्यर्थी दो वर्षीय पाठ्यक्रम पीजीडीसीए और एमओएम एंड एसपी कोर्स में दाखिला लेकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्स का हो रहा संचालन
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन के साथ डाटा साइंस एंड मशीन लर्निग, एमओएम एंड पीजीडीसीए का संचालन होता है। सात चरणों तक चली काउंसिलिंग के अंतर्गत डाटा साइंस एंड लर्निंग, पीजीडीसीए और एमओएम में सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed