फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Darbhanga-Amritsar special Train will be canceled today due to farmer protest in panjab

किसान आंदोलन के कारण आज निरस्त रहेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेशल, पढ़े पूरी जानकारी

Wed, 06 Jan 2021 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jan 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Amritsar special Train will be canceled today due to farmer protest in panjab
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इनमें दरभंगा से छह जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल और अमृतसर से आठ जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल शामिल हैं।

विज्ञापन


यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से छह जनवरी को चलने वाली 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शार्ट टर्मिनेट होगी। अमृतसर से आठ जनवरी को चलने वाली 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अंबाला से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


अमृतसर से छह जनवरी को चलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल सहारनपुर से चलाई जाएगी। इसी प्रकार अमृतसर से छह जनवरी को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल तथा 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज गोरखपुर से नहीं चलेगी देहरादून स्पेशल

उत्तर मध्य रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर हरिद्वार-लक्सर रेल खंड में दोहरीकरण के क्रम में नॉन-इंटरलॉक कार्य के चलते रेल प्रशासन ने देहरादून स्पेशल ट्रेन का संचलन निरस्त किया है। 05005 गोरखपुर-देहरादून स्पेशल 06 जनवरी को तथा 05006 देहरादून-गोरखपुर स्पेशल 07 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed