फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dandiya festivities at Suryakund Dham; women dance to the beats of Garba

Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम में डांडिया की धूम, गरबा की थाप पर झूमीं महिलाएं

Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Dandiya festivities at Suryakund Dham; women dance to the beats of Garba
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सूर्यकुंड धाम में गरबा और डांडिया की धूम रही। सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ नारी शक्ति की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, सपना लखमानी और नीतू श्रीवास्तव ने माता की चौकी पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना और महाआरती की गई। महाआरती के बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने गरबा और डांडिया नृत्य की शुरुआत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम आंदोलन के संस्थापक एवं सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी और नारी शक्ति की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन मदन राजभर ने किया। इस अवसर पर कनकलता मिश्रा, पलक सिंह, रीमा यादव, रंजना सिंह, दिव्या, मुस्कान, अद्विका सिंह, नित्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed