फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dancers molested in Gorakhpur, fatally attacked after stopping them for protesting - case registered

गोरखपुर में छेड़खानी: स्टेज पर चढ़ नर्तकियों से की छेड़छाड़, किया विरोध- रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला

Thu, 30 Jan 2025 10:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

खोराबार के रायगंज में 27 जनवरी को एक तिलक समारोह में उनकी डांस पार्टी गई थी। डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान गांव का श्रीराम यादव पुत्र नारद यादव व उसके घर के कुछ मनबढ़ युवक स्टेज पर चढ़ कर उसके व साथ में डांस कर रही एक अन्य नर्तकी से छेड़खानी करने लगे।

विज्ञापन
Dancers molested in Gorakhpur, fatally attacked after stopping them for protesting - case registered
छेड़खानी। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

क्षेत्र के रायगंज गांव में एक तिलक समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही नर्तकियों से छेड़खानी और विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। एक नर्तकी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बांसगांव के कौड़ीराम इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर के अनुसार, खोराबार के रायगंज में 27 जनवरी को एक तिलक समारोह में उनकी डांस पार्टी गई थी। डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान गांव का श्रीराम यादव पुत्र नारद यादव व उसके घर के कुछ मनबढ़ युवक स्टेज पर चढ़ कर उसके व साथ में डांस कर रही एक अन्य नर्तकी से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


मना करने पर धमकी भी दी। देर रात प्रोग्राम बंद होने के बाद जब वे अपने वाहन से घर लौट रहे थे तो रायगंज बंगला चौराहे पर घात लगाए श्रीराम व उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में उनका गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे व साथी डांसर को चोटें आईं। युवती की तहरीर पर पुलिस ने श्रीराम व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।ल
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार पहले भी हुई है नर्तकियों से दरिंदगी
नर्तकियों से दो बार पहले भी दरिंदगी हो चुकी है। एक घटना गोरखपुर के एकला बंधे के पास और दूसरी कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में हुई थी। पंजाब की रहने वाली दो युवतियां बांसगांव इलाके में किराये का कमरा लेकर रहती थी।

Dancers molested in Gorakhpur, fatally attacked after stopping them for protesting - case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
दोनों 17 जुलाई की रात कुशीनगर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम खत्म करने के बाद बांसगांव लौट रही थीं।

बाइक से लौट रही युवतियों को एकला बंधे के पास जबरन उतारकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पांच आरोपितों के नाम सामने आए थे, इसके बाद पुलिस ने अगली सुबह ही मुख्य आरोपित नीरज जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। वह पुलिस की गोली से घायल हो गया था। इसके बाद ही अन्य आरोपित भी पकड़े गए थे।

वहीं, कुशीनगर के रामकोला स्थित थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित एक मकान में घुसकर दो लग्जरी वहनों से आए मनबढ़ों ने असलहे के बल पर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो नर्तकियों को अगवा कर लिया। इसके बाद रास्ते भर फायरिंग करते हुए नर्तकियों को कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया था।

लोगों की सूचना पर पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और नर्तकियों को छुड़ाकर छह आरोपियों को दबोच लिया था। आरोपियों में पांच गोरखपुर, जबकि एक कुशीनगर का रहने वाला था। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed