फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dancer waved gun during dance in Gorakhpur

गोरखपुर: डांस के दौरान नर्तकी ने लहराया तमंचा, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 05 May 2022 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 May 2022 10:16 AM IST
सार

इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो में दिख रहा तमंचा नकली लग रहा है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
Dancer waved gun during dance in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना के पास एक गांव से गई बरात की अगुवानी में आर्केस्ट्रा में नर्तकी के तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। डांस के बाद तमंचे को ट्रॉली से नीचे डांस कर रहे युवकों को वापस करते हुए भी दिख रही है। बताया जा रहा है कि मनबढ़ युवकों ने ही नर्तकी को तमंचा देकर डांस कराया था। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर दो के टोला मोहम्मदपुर निवासी एक युवक की पास के ही एक गांव में बरात जानी थी। बरात में परछावन के समय गांव के बगल स्थित रामनगर चौराहे की आर्केस्ट्रा पार्टी बरात में अगुवानी के लिए बुक कराई गई थी।
विज्ञापन


नर्तकी के साथ नाचने वाले कुछ युवकों ने तमंचा देकर भोजपुरी गाने की फरमाइश की। गाने पर नर्तकी ने हाथ में असलहा लहराते हुए जमकर डांस किया। बाद में तमंचे को नर्तकी ट्रॉली से नीचे डांस कर रहे कुछ युवकों को वापस करते हुए दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो में दिख रहा तमंचा नकली लग रहा है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed