फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dam will be built around electric bus charging station

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के चारों ओर बनेगा बांध, जलभराव की आशंका को देखते हुए दिए निर्देश

Sat, 25 Jun 2022 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jun 2022 10:55 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक बस स्टेशन पर टूरिस्ट बस मिली। उन्होंने टूरिस्ट बस को स्वयं चलाकर देखा। कहा कि महानगर के लोगों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dam will be built around electric bus charging station
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इलेक्ट्रिक बस चलाया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के महेसरा में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के चारों ओर बांध बनेगा। निरीक्षण के दौरान बारिश के दिनों में जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर आयुक्त ने महेसरा में जलभराव के मद्देनजर इलेक्ट्रिक बस स्टेशन व कूड़ा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया। वहां की स्थिति को देखते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के चारों तरफ मिट्टी व सिल्ट से बांध बनाने के लिए मुख्य अभियंता सुरेश चंद के अलावा सहायक अभियंता शैलेष कुमार एवं अवर अभियंता अवनीश भारती को निर्देशित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने नगर निगम द्वारा पूर्व में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत बनवाए गए कार्यालय व कूड़ा शार्टिंग मशीनों को एमआरएफ सेंटर पर लाने तथा कार्यालय पर बनाए गए टीनशेड को हटाकर कान्हा उपवन में मवेशियों के लिए लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नंदानगर में इलेक्ट्रिक बस का शीशा तोड़ा

निरीक्षण के दौरान डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने पिछले दो दिनों से लगातार नंदानगर में दो बसों पर अराजकतत्वों द्वारा पत्थर मारकर शीशा तोड़ने की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने एसपी सिटी से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

शहर में जल्द दौड़ेंगी 12 और इलेक्ट्रिक बसें

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक बस स्टेशन पर टूूरिस्ट बस मिली। उन्होंने टूरिस्ट बस को स्वयं चलाकर देखा। कहा कि महानगर के लोगों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखते हुए दो इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस के अलावा नगर निगम की 10 अन्य इलेक्ट्रिक बसें भी गोरखपुर आ चुकी हैं। इन सभी बसों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed