{"_id":"60e027358ebc3e30e8672140","slug":"daily-bath-not-good-for-health-and-immunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: रोज नहाना शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे हैं सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: रोज नहाना शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे हैं सलाह
Sat, 03 Jul 2021 02:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:31 PM IST
सार
अगर ठंड में रोज नहीं नहा रहे हैं तो अच्छा ही कर रहे हैं। जरूरत से ज्यादा नहाना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
भारत देश में साफ-सफाई में लोगों का रोज नहाना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लोगों को लगता है कि नहाने से उनका तन और मन ना केवल तरोताजगी से भर उठा बल्कि ऐसा करके उन्होंने शरीर को भी पवित्र कर लिया। हालांकि इस मामले में विज्ञान कुछ और ही कहता है। आइए जानते हैं गोरखपुर के एमडी मेडिसिन डॉक्टर गौरव से कि नहाने से क्या नुकसान होता है।
विज्ञापन
डॉक्टर गौरव ने बताया कि अगर कोई शख्स रोज रोज नहाता हैं तो उसका नुकसान शरीर हो उठाना पड़ता है। रोज नहाने से प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। स्किन स्पेशलिस्ट भी मानते हैं कि अगर ठंड में रोज नहीं नहा रहे हैं तो अच्छा ही कर रहे हैं। जरूरत से ज्यादा नहाना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि अगर सर्दियों में गर्म पानी से देर तक नहाते हैं तो यह नुकसान पहुंचा सकता है। इससे शरीर की त्वचा सूख जाती है। नहाने के दौरान शरीर का नेचुरल ऑयल निकल जाते है। यह ऑयल हम सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी की मदद से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता काम करती है।
विज्ञापन
नाखूनों को भी पहुंचता है नुकसान
रोज गर्म पानी से नहाने से नाखूनों को नुकसान पहुंचता है। नहाते वक्त नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं, फिर नरम होकर टूट जाते हैं। इससे यह रूखे और कमजोर हो जाते हैं। यही नहीं इनकी कुदरती चमक और चिकनाई कम हो सकती है।