{"_id":"65a5aa0a94d14012cc034688","slug":"da-sports-became-champion-by-defeating-hawk-sports-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-433948-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स को हराकर डीए स्पोर्ट्स बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स को हराकर डीए स्पोर्ट्स बना चैंपियन
Tue, 16 Jan 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच के फाइनल में 32 रनों से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को हॉक स्पोर्ट्स और डीए स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित मैच में डीए स्पोर्ट्स ने हॉक स्पोर्ट्स को 32 रनों से शिकस्त दी।
डीए स्पोर्ट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34वें ओवर में 134 रन पर सिमट गई। इसमें आकाश त्रिपाठी ने 52 रन और अरशद अंसारी ने 10 ने रनों की पारी खेली। हॉक स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम मल्ल ने तीन और अजीत गुप्ता ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम मात्र 102 रन पर ऑल आउट हो गई।
जिसमें आर्यन निषाद ने 36 रन और कप्तान अमान शाह ने 11 रन की पारी खेली। डीए स्पोर्ट्स की तरफ से सौरभ यादव और मनीष सिंह ने तीन-तीन विकेट चटके। डीए स्पोर्ट्स ने हॉक स्पोर्ट्स को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। आकाश त्रिपाठी को प्लेयर ऑफ द मैच और नीरज यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक अहमद सिद्दीकी और संयुक्त सचिव सऊद सिद्दीकी ने विनर और रनर अप ट्रॉफी प्रदान की।