फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cybercrimes will be curbed; victims will get speedy justice in Gorakhpur

साइबर अपराधों पर होगी निगरानी: चरगांवा में 5.69 करोड़ से बना अत्याधुनिक साइबर थाना, CM योगी करेंगे लोकार्पण

Sun, 26 Jul 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 02:11 AM IST
सार

इबर अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए नए साइबर थाने में 25 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें पांच निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर संसाधनों और व्यवस्थित भवन से साइबर अपराधों की जांच में तेजी आएगी और पीड़ितों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Cybercrimes will be curbed; victims will get speedy justice in Gorakhpur
साइबर अपराध थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के उद्देश्य से गोरखपुर को एक बड़ी सौगात मिली है। चरगांवा विकासखंड परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला साइबर थाना भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस लाइंस में संचालित अस्थायी साइबर थाना नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। राजकीय निर्माण निगम ने करीब 850 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इस भवन का निर्माण 5.69 करोड़ रुपये की लागत से कराया है। ग्राउंड प्लस वन संरचना वाले इस भवन में साइबर अपराधों की जांच और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं।
विज्ञापन


भवन में लोकल एरिया नेटवर्क, डीजी सेट, इलेक्ट्रॉनिक पीएबीएक्स और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए चारों ओर चहारदीवारी और आठ चार पहिया तथा दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
साइबर अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए नए साइबर थाने में 25 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें पांच निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर संसाधनों और व्यवस्थित भवन से साइबर अपराधों की जांच में तेजी आएगी और पीड़ितों को राहत मिलेगी।

चार जिलों के साइबर अपराधों पर होगी निगरानी
वर्तमान में साइबर थाना गोरखपुर पुलिस लाइन में महिला थाने के सामने बने अस्थायी भवन से संचालित हो रहा है। नए भवन के शुरू होने के बाद यहां से गोरखपुर के अलावा देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर जिले के साइबर अपराधों पर भी निगरानी की जाएगी।


ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, एटीएम पिन से जुड़ी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया अपराधों की शिकायतें एवं एफआईआर भी यहीं दर्ज की जाएंगी। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल के अनुसार, साइबर थाना भवन पूरी तरह तैयार है। जल्द ही उद्घाटन के बाद यह आम लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध होगा। इससे साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed