फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cultural activity

Gorakhpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Thu, 07 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
लोगों ने लड्डू गोपाल के झूले, वस्त्रों और खिलौनों की खरीदारी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को सुबह से देर शाम तक बाजारों में रौनक रही। आर्यनगर, घंटाघर, असुरन चौक, बेतियाहाता आदि बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए। काेई भगवान कृष्ण के वस्त्र खरीदता दिखा तो कोई झूला। झांकियों को सजाने वाली सजावट की दुकानों पर लोग तरह-तरह के खिलौने खरीदते दिखे।
बुधवार की शाम चार बजे आर्यनगर चौराहे के आसपास की दुकानें भगवान कृष्ण के झूलों, वस्त्रों, मूर्तियों और खिलौनों से सजी हुई थीं। शहर के जाफरा बाजार की रहने वाली रौशनी सुनील कुमार की दुकान पर पहुंची। उन्होंने जन्माष्टमी का व्रत भी रखा था। रौशनी ने बताया कि वह हर साल जन्माष्टमी पर अपने घर में भगवान कृष्ण की झांकी सजाती हैं। धूमधाम से उनका जन्मोत्सव मनाती हैं। रौशनी ने उस दुकान से झांकी के लिए भगवान कृष्ण के झूले और वस्त्र की खरीदारी की।
विज्ञापन

इसी तरह नीलिमा सेनगुप्ता ने भी जन्माष्टमी के लिए कृष्ण की मूर्ति और वस्त्र खरीदे। इसके अलावा कृष्ण के जन्म के लिए खीरा के नार लगे ठेले बाजार में दिखाई दिए। मौका देखकर इन्होंने भी खीरे के दाम बढ़ा दिए थे। नार सहित एक खीरा 50 रुपये तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन




मथुरा, दिल्ली और कोलकाता से आए सजावट के सामान
शहर के घंटाघर, आर्यनगर, असुरन चौक आदि बाजारों में सजावट की दुकानें सजी हुई हैं। इन दुकानों पर मथुरा, दिल्ली और कोलकता से आए झूले, लड्डू गोपाल, वस्त्र, सिंहासन के साथ तरह-तरह के खिलौने विशेष आर्कषण के केंद्र रहे। वहीं, घरों में सजाने वाले प्लास्टिक के खिलौने वाराणसी से आए हैं।



कोट

इस बार मथुरा से लड्डू गोपाल, वस्त्र, झूले और खिलौने मंगाए गए हैं। भगवान कृष्ण की मूर्तियां कोलकाता से आई हैं। इन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
-अनुराग गुप्ता, दुकानदार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल खिलौनों की दुकान लगाता हूं। हर बार मथुरा और वाराणसी से सजावट के सामान मंगाता हूं। इस बार लोगों की अच्छी मांग रही।
-सुनील कुमार, दुकानदार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाती हूं। दिनभर व्रत रख रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म कराया जाता है। सजावट के सामान खूब आकर्षित करते हैं।
-प्रियंका, हड़हवा फाटक

भगवान कृष्ण का पालना खराब हो गया, पालना तो खरीदा ही, एक मूर्ति भी पसंद आ गई, उसे भी खरीदा है। हर्षोल्लास के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाऊंगी।
-कोमल, सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed