{"_id":"64e3bec5b8f34356c00d4c89","slug":"cultural-activity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-280018-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शीला पांडेय को मां कालरात्रि सम्मान से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शीला पांडेय को मां कालरात्रि सम्मान से किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर विकास विभाग ने शहर के आवास विकास बेतियाहाता की शीला पांडेय को मां कालरात्रि सम्मान से सम्मानित किया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के निदेशक डा. नितिन बंसल ने शीला पांडेय को प्रशस्ति पत्र दिया।
स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी व सहायक नगर आयुक्त डा. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शीला पांडेय कई वर्षों से सामुदायिक खाद बनाती हैं। इसके साथ ही वह खुद घर के आसपास सफाई कर पार्क को व्यवस्थित करती हैं। सब्जियों के छिलके और पेड़ के पत्तों से खाद बनाकर वह लोगों में इसका निश्शुल्क वितरण करती हैं। बेतियाहाता के नागरिकों ने शीला पांडेय के बारे में जानकारी दी तो पूरी टीम ने उनसे मुलाकात की थी। उनके कार्यों को देखते हुए बेतियाहाता और महानगर के अन्य स्थानों के नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया। खुद शीला पांडेय ने लोगों को सामुदायिक खाद बनाने की जानकारी दी।
संवाद