Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cultural activity

Gorakhpur News: पहली मुहर्रम से मस्जिद व घरों में बयां होगी कर्बला की दास्तां

Mon, 17 Jul 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
गोरखपुर। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है, जो चांद के दीदार के साथ आने वाले इस बुधवार या बृहस्पतिवार से शुरू होगा। हजरत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों की याद में मस्जिद व घरों में ‘जिक्रे शहीद-ए-कर्बला’ महफिल पहली मुहर्रम से शुरू होगी। इसका सिलसिला दसवीं मुहर्रम तक चलेगा। ताजिया बनाने के काम में तेजी आ गई है। इमाम चौकों की साफ-सफाई जारी है।
विज्ञापन


गौसे आजम फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने बताया कि मुहर्रम की पहली तारीख को इस्लाम धर्म के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु का शहादत दिवस अदब व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मुहर्रम के दस दिन पौधारोपण, फल-लंगर, लस्सी-शर्बत वितरण किया जाएगा। रहमतनगर में दस दिनों के लिए पानी का स्टाल लगाया जाएगा। नौ मुहर्रम को सामूहिक रोजा इफ्तार होगा। मुतवल्लियों का स्वागत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

...
मुफ्ती-ए-शहर ने नेक काम करने की अपील की
मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि हजरत सैयदना इमाम हुसैन ने मैदान-ए-कर्बला में अपनी और अपने भूखे-प्यासे बच्चों, साथियों की कुर्बानी पेश कर दुनिया को यही पैगाम दिया है कि यजीद जैसे बातिल के सामने कभी झुकना नहीं। उन्होंने अवाम से अपील की है कि माह-ए-मुहर्रम में मस्जिद व घरों में इबादत करें। रोजा रखें। कुरआन-ए-पाक की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। फातिहा ख्वानी करें। हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की याद में खूब इसाले सवाब करें। गरीबों व जरुरतमंदों को खाना खिलाएं। उनकी जरूरत पूरी करें। पानी पिलाएं। कपड़ा पहनाएं। पौधारोपण करें। कर्बला के शहीदों की याद में महफिल सजाएं। अमनो-अमान बरकरार रखने में प्रशासन की हरसंभव मदद करें। तमाम खुराफात से सख्ती के साथ बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed