फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cultural activity

Gorakhpur News: जहां भी जाती हूं वहां लोग कहते हैं-साक्षात सीता तो मैं ही हूं..

Thu, 24 Aug 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
गोरखपुर। जहां भी जाती हूं तो लोग मानते हैं कि साक्षात सीता तो मैं ही हूं। अरुण गोविल भगवान श्रीराम हैं। लोग जब हमें देखते हैं तो आस्था से उनकी आंखें नम हो जाती हैं। कई लोगों ने अपने घरों में हमारी तस्वीरें लगा रखी हैं। लोगों का यह स्नेह हमें भाव विह्वल कर देता है।
विज्ञापन




ये बातें रामायण धारावाहिक में मां सीता की भूमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने कहीं। वह बुधवार की देर शाम शहर के तारामंडल में एक वेब सीरिज की शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्री के लिए खूब काम किया जा रहा है। यहां पर कलाकारों को प्रोत्साहन मिल रहा है। यूपी अब सबके लिए खुल चुका है। सिनेमा हो या दूसरे सेक्टर, सभी के विकास पर योगी सरकार पूरा जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने उनको गोरखपुर बुलाया है। यूपी में शूटिंग करना गर्व की बात है।
विज्ञापन






00000



ऊर्जा से ओतप्रोत सीएम योगी, पीएम के हाथों देश बनेगा नंबर वन



दीपिका चिखलिया ने कहा कि सीएम योगी काफी ऊर्जावान हैं। उनसे एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई तो उन्होंने रामायण की बात की। हमसे कहा कि इसी तरह से अपनी संस्कृति को बचानी चाहिए। गोरखपुर के साथ ही यूपी का तेजी से विकास हो रहा है। यहां लोगाें को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिस तरह से यूपी आगे बढ़ रहा है, उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब हम दुनिया में नंबर वन देश होंगे। चंद्रयान मिशन भी सफल हुआ है, जो पूरे विश्व के लिए बड़ा संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन




0000



सीता के रूप में किया, सुमित्रा के रूप में भी दें स्नेह



दीपिका ने कहा कि पहले सिर्फ सिनेमा था। अब कई माध्यम हैं, जिनसे लोगों को काम का मौका मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म और एप हैं। अब किसी को मलाल नहीं रहेगा कि उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिला। कलाकारों के सामने काम के मौके हैं। उन्होंने कहा कि रामायण में सीता का रोल किया, तो लोगों ने खूब प्यार दिया। अब सीरियल धरती पुत्र नंदिनी में सुमित्रा के रूप में हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे लोग इस रूप में भी प्यार दें।




0000



नई पीढ़ी भी पसंद करती है धार्मिक सीरियल



उन्होंने कहा कि सिनेमा से लेकर समाज तक में आए बदलाव के बावजूद नई पीढ़ी भी धार्मिक सीरियल को खूब पसंद करती है। कोविड काल में रामायण दोबारा प्रसिद्ध हुआ। अभी भी बहुत से धार्मिक सीरियल चल रहे हैं। भगवान से जुड़ी हुई धार्मिक कहानियों में लोगों की रुचि है। लोग इसमें आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर बाबा गोरखनाथ की धरती है। कुछ ही दूरी पर भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या है। यहां आना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed