फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CTET exam will be held in 108 centers of Gorakhpur

सीटीईटी: शहर के 108 केंद्रों पर परीक्षा आज, दो घंटे पहले से मिलेगा प्रवेश

Sun, 31 Jan 2021 01:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
CTET exam will be held in 108 centers of Gorakhpur
CTET - फोटो : अमर उजाला।

केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन रविवार को शहर के 108 केंद्रों पर होगा। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के शत प्रतिशत पालन के लिए दो घंटा पहले से ही अभ्यर्थियों को केंद्र में दाखिल होने का मौका दिया जाएगा। केंद्र पर प्रवेश के दौरान सभी अभ्यर्थियों को स्वघोषित प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जिसमें उन्हें सर्दी, जुखाम या बुखार न होने की जानकारी अंकित होगी।

विज्ञापन


केंद्र पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र के अंदर अभ्यर्थी सैनिटाइजर, पारदर्शी बोतल, बॉल प्वाइंट पेन और एडमिट कार्ड लेकर दाखिल हो सकेंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शहर को दो भागों ए व बी में बांटा गया है।
विज्ञापन


ए के अंतर्गत 60 व गोरखपुर बी के अंतर्गत 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ए के सिटी कोआर्डिनेटर आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी व बी के नवल्स नेशनल एकेडमी राप्ती नगर अजित दीक्षित बनाए गए हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग के बीच परीक्षा कराने को लेकर प्रत्येक कक्ष में बारह परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9.30 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 से 4.30 बजे तक आयोजित होगी। दोनों पालियो में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। घड़ी के कारण अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित न हो इसके लिए प्रत्येक कक्ष में घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


सीटीईटी सिटी कोआर्डिनेटर विशाल त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने होंगे। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में दो घंटे पहले इंट्री देना शुरू कर दिया जाएगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed