फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cruise will be able to run all firms involved in auction

Gorakhpur: नीलामी में शामिल सभी फर्म चला सकेंगी क्रूज, जीडीए तीन अन्य फर्म को भेजेगा पत्र

Sat, 25 Jun 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष  प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सर्वोच्च बोली के बराबर किराया जमा करने की शर्त पर नीलामी में शामिल तीन अन्य फर्म को भी क्रूज संचालन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Cruise will be able to run all firms involved in auction
रामगढ़ताल में डिनर क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज का संचालन करने के लिए नीलामी में शामिल अन्य तीन फर्म को भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आमंत्रित करेगा। प्राधिकरण की तरफ से उन्हें पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पत्र पहुंचने के तीन दिन के भीतर आवेदन करने वाली फर्म को भी क्रूज का संचालन करने का अधिकार दिया जाएगा। बशर्ते उन्हें नीलामी में लगी सर्वोच्च बोली 7.41 लाख रुपये प्रति माह की दर से किराया जमा करना होगा। फिलहाल सबसे अधिक बोली लगाने वाली कोलकाता की फर्म मेसर्स राजकुमार राय को संचालन का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन

 
इसके साथ ही तीन अन्य फर्म, डाइट फूड एंड फैशन प्राइवेट लिमिटेड, कांटिनेंटल डेवलपर्स और मीरा शुक्ला की ओर से  20 जून को दिए गए प्रस्तुतीकरण से जीडीए के अधिकारी संतुष्ट हैं। अब प्राधिकरण पत्र लिखकर इनको क्रूज संचालन के लिए आमंत्रित करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक सभी के पास पत्र पहुंच जाने की उम्मीद है। जीडीए उपाध्यक्ष  प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सर्वोच्च बोली के बराबर किराया जमा करने की शर्त पर नीलामी में शामिल तीन अन्य फर्म को भी क्रूज संचालन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed