रामगढ़ताल में क्रूज: नवरात्र से सैर सपाटे की तैयारी, कमिश्नर ने जांची तैयारियां
क्रूज में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेस्टोरेंट, बार सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी आंतरिक सजावट का काम कर रही इमोशन के आर्किटेक्ट इंजीनियर नितिन पांडेय और अर्चिता अग्रवाल ने बताया कि सजावट ऐसी होगी कि लोगों को क्रूज से उतरने का मन न करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने रामगढ़ताल में क्रूज का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मोहद्दीपुर में रामगढ़ताल किनारे बन रहे क्रूज का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर ने निर्माण करा रही फर्म के प्रबंध निदेशक से जानकारी ली।
इस दौरान जेट्टी पर क्रूज के तैरते हुए प्लेटफार्म को बांधने को लेकर आ रही समस्या के समाधान का निर्देश कमिश्नर ने जीडीए अधिकारियों को दिए। जीडीए अफसरों के मुताबिक, नवरात्र में इसका उद्धाटन करने की तैयारी है, ताकि लोग सैरसपाटा कर सकें।
बीते दिनों गोरखपुर के दौरे पर आए सीएम योगी ने क्रूज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द क्रूज का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद से क्रूज के निर्माण में जुटी फर्म मेसर्स राजकुमार राय की ओर से इसका काम तेजी से कराया जा रहा है। बाहरी काम पूरा होने के बाद आतंरिक साज-सज्जा क्रूज के पानी में उतरने के बाद होगी। क्योंकि इसके पानी में उतारने के दौरान कांच सहित अन्य सामग्री के टूटने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हमसफर समेत 110 ट्रेनों का समय बदला, जानिए प्रमुख रेलगाड़ियों के शेड्यूल
जलस्तर कम होने से आ सकती हैं मुश्किलें
जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता अरुण कुमार तायल के साथ पहुंचे कमिश्नर को राजकुमार राय और पंकज भगत ने बताया कि क्रूज पानी में उतरने के लिए तैयार है। इसके लॉचिंग पैड का निर्माण चल रहा है।
राजकुमार राय ने कमिश्नर को बताया कि जलस्तर कम होने से संचालन में दिक्कत आ सकती है, इसलिए रामगढ़ताल से सिंचाई विभाग को पानी देना बंद किया जाए। दूसरे, सिक्टौर की ओर पाम पैराडाइज के बाद बनी वॉल को और अधिक ऊंचा कराया जाए। क्रूज के संचालन के लिए कम से कम तीन मीटर गहराई का जलस्तर आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें: पेशेवर बदमाशों ने नहीं, रिश्तेदार को फंसाने के लिए मऊ वासी ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी
दरअसल, रामगढ़ताल से महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक से 11.02 किलोमीटर लंबी नहर निकलकर केवटलिया गांव तक जाती है। महादेव झारखंडी में लगे पंप से रामगढ़ताल का पानी नहर में डाला जाता है। इससे किसान सिंचाई करते हैं। एक अक्तूबर के बाद नहर बंद हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: सफेद लिबास में घूमते हैं दलाल,निजी पैथालॉजी ले जाकर कर रहे गोलमाल
क्रूज में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, लोगों को लुभाएगी सजावट
क्रूज में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेस्टोरेंट, बार सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी आंतरिक सजावट का काम कर रही इमोशन के आर्किटेक्ट इंजीनियर नितिन पांडेय और अर्चिता अग्रवाल ने बताया कि सजावट ऐसी होगी कि लोगों को क्रूज से उतरने का मन न करे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के देसी, साउथ इंडियन, चाइनीज, लजीज व्यंजनों का आनंद भी पर्यटक उठा सकेंगे।