फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crucial meeting with the Drugs Commissioner regarding the issues faced by medicine traders.

Gorakhpur News: दवा कारोबारियों की समस्याओं पर औषधि आयुक्त के साथ अहम बैठक

Mon, 21 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Crucial meeting with the Drugs Commissioner regarding the issues faced by medicine traders.
गोरखपुर। दवा व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को लखनऊ में अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन मुख्यालय, अलीगंज में होने वाली बैठक में औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के समक्ष दवा कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगें रखेगा। बैठक में यूपीओसीडी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और महामंत्री आलोक चौरसिया शामिल होंगे। योगेंद्र नाथ दूबे के मुताबिक, बैठक में लाइसेंस नवीनीकरण, ओएनडीएलएस पोर्टल को सरल बनाने, नए थोक दवा लाइसेंस, गोदाम और ब्रांच के नियमों में राहत और रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की अनिवार्यता में शिथिलता जैसे मुद्दे उठेंगे। हेल्प डेस्क, शिकायत निवारण व्यवस्था, भ्रामक विज्ञापनों और भारी डिस्काउंट पर रोक और तकनीकी त्रुटियों और गंभीर अपराधों में अंतर करने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed