फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd seen at the station to go from Gorakhpur to Prayagraj, people traveling on foot or standing in the train

महाकुंभ 2025: गोरखपुर से प्रयागराज जाने के लिए उमड़ी भीड़- चौरीचौरा एक्सप्रेस निरस्त- 4 ट्रेनों का रास्ता बदला

Mon, 17 Feb 2025 11:24 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 11:24 AM IST
सार

महाकुंभ में जाने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने परिचालनिक कठिनाइयों का हवाला देकर रविवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस (अप व डाउन ) और आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इसके अलावा चार ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Crowd seen at the station to go from Gorakhpur to Prayagraj, people traveling on foot or standing in the train
रेलवे स्टेशन पर देर रात उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार शाम को बस स्टेशनों पर उमड़ पड़ी। अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार को प्रयागराज जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान कचहरी और रेलवे बस स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा रही कि यात्री बसों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह से रात तक लगातार यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर बनी रही। हर बस में ज्यादा यात्री मौजूद थे, जिससे कई यात्रियों को बैठने की जगह तक नहीं मिली। इसी तरह शाम छह बजे के बाद भी बस स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, दोपहर में कुछ समय के लिए भीड़ थोड़ी कम रही।
विज्ञापन


लेकिन शाम होते ही यात्रियों का हुजूम फिर से उमड़ पड़ा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने हर आधे घंटे में प्रयागराज के लिए बसें उपलब्ध कराई हैं। एसी बसों की कमी जरूर महसूस हुई, लेकिन साधारण बसें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस स्टैंडों पर परिवहन विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और सुरक्षित यात्रा के लिए बस स्टैंड पर समय से पहुंचे।


वहीं,  महाकुंभ में जाने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने परिचालनिक कठिनाइयों का हवाला देकर रविवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस (अप व डाउन ) और आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इसके अलावा चार ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed