फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd of devotees gathered in the procession, the city echoed with the chants of Shri Ram.

Gorakhpur News: शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

Thu, 18 Jan 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the procession, the city echoed with the chants of Shri Ram.
- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बुधवार को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज परिसर से निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा शहर प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजता दिखाई दिया। जिस रास्ते से शोभायात्रा निकल रही थी, उस रास्ते पर जगह-जगह चौराहों पर पुष्प वर्षा कर लोग यात्रा का स्वागत कर रहे थे।
इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय पूरी दुनिया में बस राम नाम की चर्चा है। भगवान राम अपने जन्मभूमि पर 500 वर्ष बाद लौट रहे हैं। पूरी दुनिया अयोध्या दर्शन को लालायित है।
विज्ञापन

शोभायात्रा गणेश चौराहा, विजय चौराहा, अग्रसेन तिराहा, टाउन हाल, कचहरी चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में पहुंचकर समाप्त हुआ। श्रीराम दरबार, माता सबरी, गोस्वामी तुलसीदास, श्रीराम केवट संवाद, गुरुकुल सहित अन्य कई झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक अंबेश, हरे कृष्ण, उपेंद्र द्विवेदी, उमेश, सह विभाग संघचालक आत्मा, राजेश गुप्ता, विधायक प्रदीप शुक्ला, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed