{"_id":"645b653a845ed36b2c09f363","slug":"crowd-in-gorakhpur-cinemas-will-be-houseful-after-tax-free-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kerala story: गोरखपुर के सिनेमाघरों में भीड़, टैक्स फ्री होने के बाद होगी हाउसफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Kerala story: गोरखपुर के सिनेमाघरों में भीड़, टैक्स फ्री होने के बाद होगी हाउसफुल
Wed, 10 May 2023 03:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 May 2023 03:04 PM IST
सार
फिल्म देखने गए युवक राम अनुज पाल ने बताया कि फिल्म, युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराए जाने की कहानी है। इसे सिर्फ एक सिनेमा की तरह ही नहीं, बल्कि सीख की तरह लें।
विज्ञापन
'द केरल स्टोरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ''द केरला स्टोरी'' यूपी में टैक्स फ्री होगी। इसका शहरवासियों को इंतजार है। फिल्म के लिए युवाओं की बेकरारी ऐसी है कि सिनेमा और मल्टीप्लेक्स हाउसफुल चल रहे हैं। टैक्स फ्री होने के बाद शो और हाउसफुल हो जाएंगे।
विज्ञापन
फिल्म देखने गए युवक राम अनुज पाल ने बताया कि फिल्म, युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराए जाने की कहानी है। इसे सिर्फ एक सिनेमा की तरह ही नहीं, बल्कि सीख की तरह लें। फिल्म, शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं, जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है।
विज्ञापन
ओरियन माल में सिनेमा देखने गए भानू ने बताया कि सिनेमा की कहानी बांध कर रखती है। इसमें आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों की मदद से उन तीन लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए उकसाती है।
विज्ञापन
सभी शो हाउसफुल
मैनेजर एसआरएस सिनेमा जयवर्धन राय ने कहा कि एमडी मॉल में द करेला स्टोरी सिनेमा के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। दोपहर और उसके बाद वाले वाले सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। टैक्स फ्री होने पर सिनेमा देखने के लिए भीड़ और बढ़कर आएगी।
सुबह से ही भीड़ पहुंच रही
ओरियन मॉल में सुबह से ही द केरला स्टोरी के लिए टिकटों की बुकिंग हो रही। सिनेमा के प्रति दर्शकों की रुचि देखते हुए सेंट्रल स्तर से ही कई शो सिनेमा के चल रहे हैं।-अखिल, आईनॉक्स, ओरियन मॉल