फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd gathered at the pump to fill diesel and petrol, half of them were dry by late evening

हड़ताल का असर: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, देर शाम तक कई निचुड़ गए

Wed, 03 Jan 2024 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 03 Jan 2024 12:19 PM IST
सार

गोरखपुर में हड़ताल के चलते दो दिन से टैंकर नहीं आने की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लोग तेल भरवाने पहुंचने लगे। यूनिवर्सिटी पेट्रोल पंप पर शाम करीब चार बजे वाहनों की लंबी कतार देखी गई। पंप से करीब 100 मीटर दूरी तक चार पहिया वाहनों की कतार लगी थी।

विज्ञापन
Crowd gathered at the pump to fill diesel and petrol, half of them were dry by late evening
पेट्रोल लेने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टैंकर चालकों की हड़ताल पर होने की जानकारी पर मंगलवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वालों की भीड़ लग गई। दोपहर होते-होते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार लग गई। कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल और डीजल का वितरण करवाया गया। देर शाम तक शहर के आधे पेट्रोल पंप बंद हो गए। जिसके बाद लोग गाड़ी लेकर एक पेट्रोल पंप से दूसरे का चक्कर लगाते रहे।

विज्ञापन


हड़ताल के चलते दो दिन से टैंकर नहीं आने की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लोग तेल भरवाने पहुंचने लगे। यूनिवर्सिटी पेट्रोल पंप पर शाम करीब चार बजे वाहनों की लंबी कतार देखी गई। पंप से करीब 100 मीटर दूरी तक चार पहिया वाहनों की कतार लगी थी।
विज्ञापन


यही हाल करीब सभी पेट्रोल पंपों का रहा। शाम होते-होते शहर के आधे पेट्रोल पंप बंद हो गए। कर्मचारियों ने डीजल व पेट्रोल खत्म होने का हवाला दिया। इसके बाद लोग वाहन लेकर एक से दूसरे पेट्रोल पंप पर जाते दिखे। कमोबेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बोतल व डिब्बे में तेल भरवाते रहे लोग
डीजल व पेट्रोल की किल्लत की जानकारी होने पर कई लोग बोतल व डिब्बा लेकर पंप पर पहुंचे। वह स्टाक में तेल रखना चाह रहे थे। कई जगह पर अधिक कीमत देकर लोग पेट्रोल-डीजल खरीदते मिले।

तीन दिन से नहीं हुई रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई
हड़ताल के चलते तीन दिन से प्लांट से रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पाई है। रविवार को प्लांट बंद रहता है। जबकि सोमवार और मंगलवार को हड़ताल के चलते गैस सिलिंडर एजेंसियों तक नहीं पहुंच पाया। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन जिले में तीनों गैस एजेंसियों की सप्लाई 25000 होती है। तीन दिन में सप्लाई नहीं होने से बैकलॉग 75 हजार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed