फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crocodile entered house from sugarcane field in Maharajganj

महराजगंज: गन्ने के खेत से निकल घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 11 Nov 2021 06:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered house from sugarcane field in Maharajganj
मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बजही उर्फ अहिरौली गांव के टोला कुड़िया में बुधवार की रात गन्ने के खेत से निकल एक मगरमच्छ घर में घुस गया। घर में मगरमच्छ घुसने की भनक लगते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी किसी ने पुलिस के साथ वनकर्मियों को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को संभाला। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बजही उर्फ अहिरौली गांव के टोला कुड़िया निवासी शंभु ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग घर में सोने चले गए। घर से सटे गन्ने के खेत में छिपा मगरमच्छ रात करीब बारह बजे घर में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि अचानक उनकी नींद खुल गई और उन्होंने मगरमच्छ को देख लिया। इस संबंध में रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित दर्जिनिया ताल में छोड़ दिया है। मगरमच्छ करीब डेढ़ मीटर लंबा तथा 80 किलो वजनी है।

मगरमच्छ ने भैंस को मार डाला

वहीं ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा किशनपुर से टोला सोबड़ा के बीच पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार साहनी पोखरे में मछली पालन करते हैं। बुधवार की दोपहर किशनपुर गांव के अमेरिका चौधरी अपनी भैंस को चराने के लिए पोखरी की तरफ ले गए थे।

बताया जाता है कि भैंस पानी पीने के लिए पोखरी में गई और वापस नहीं आई। बृहस्पतिवार की सुबह भैंस का शव उतराया मिला। गांव के लोगों ने बताया कि बीते दिनों आई बाढ़ में एक मगरमच्छ कहीं से आकर तालाब में रह रहा है। मधवलियां रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि जल्द ही उसे पोखरे से निकलवा कर नदी में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed