{"_id":"67495b457e31b2b3cb0a9b8f","slug":"criminal-of-west-bengal-escapes-from-custody-in-gorakhpur-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : जलपान कर रही थी पुलिस, गोरखपुर में कस्टडी से भागा पश्चिम बंगाल का बदमाश... मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : जलपान कर रही थी पुलिस, गोरखपुर में कस्टडी से भागा पश्चिम बंगाल का बदमाश... मचा हड़कंप
Fri, 29 Nov 2024 11:47 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर न्यूज
- फोटो : social media
रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल से पुलिस कस्टडी से पश्चिम बंगाल का बदमाश भाग गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस उस दौरान होटल में जलपान कर रही थी। इसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकला। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तहरीर में लिखा है कि पश्चिम बंगाल के गजना मध्यपारा जिले के थाना है सखाली नादिया थाना में दुष्कर्म के आरोप में सौरव मंडल पर केस दर्ज है। इस मामले में वह फरार था, आरोपी की लोकेशन मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने बहराइच जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
26 नवंबर को सौरव मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस पश्चिम बंगाल के लिए निकली। 27 नवंबर को गोरखपुर से दूसरी ट्रेन पुलिस को पकड़नी थी। लिहाजा आरोपी को लेकर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन गोरखपुर में अमित होटल में रुकी थी। होटल में आरोपी सौरव मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन