{"_id":"5ea849938ebc3e90a407845a","slug":"crime96","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, मारपीट कर की हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, मारपीट कर की हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 29 Apr 2020 11:40 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
गोला इलाके के कोहरा गांव में दो दोस्तों के बीच मामूली से बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की है। पुलिस ने गांव के अविनाश चंद की तहरीर पर पीयूष चंद, प्रतीक चंद और शुभम उर्फ भोलू के खिलाफ मारपीट धमकी देने और 7 सीएल की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अविनाश चंद और पीयूष के बीच अच्छी दोस्ती थी। करीब 1 महीने पहले दोनों के बीच में विवाद हो गया था लेकिन फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। अविनाश द्वारा दर्ज केस के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब पीयूष मंदिर के पास बैठा था और बेवजह ही उलझ गया। गाली देने लगा और मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया।
आरोप है कि इस दौरान वह हवाई फायरिंग किया मगर अविनाश नीचे झुक कर खुद की जान बचा लिए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए जिसके बाद पीयूष और उसके साथी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।