फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

कुवैत में मौत की फोन कॉल से घर वाले परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
crime
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके से जटेपुर उत्तरी कि रूपचंद कनौजिया की कुवैत में मौत की फोन आने से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। पत्नी उर्मिला के मुताबिक जिस नंबर से वह अक्सर बातें किया करते थे उसी नंबर से फोन आया था लेकिन बाद में मिलाने पर बंद हो गया। उधर मामले की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, जटेपुर की निवासी उर्मिला देवी ने बताया है कि उनके पति रूपचंद कनौजिया कुवैत की एक कंपनी में काम करते हैं। वहीं के एक नंबर से वह घर पर फोन कर बातचीत किया करते हैं। 30 अप्रैल को उसी नम्बर से किसी इमरान नाम के शख्स ने फोन कर बताया कि रूपचंद की मौत हो गई है और पुलिस लाश लेकर जा रही है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया है। यह जानकारी भाजपा पार्षद दल के उपनेता ऋृषि मोहन वर्मा को हुई तो वह उर्मिला देवी की मदद को आगे आए। ऋषि मोहन ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय को सूचना दी जिसके बाद रूपचंद की तलाश और उनके बारे में आई फोन काल की तहकीकात की प्रक्रिया शुरू हुई। उसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने परिवार के मदद के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed