फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

एसएसपी से मिले परिजन, हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
crime
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के नकहां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गार्ड केविन में खुदकुशी करने वाले युवक के घरवालों ने एसएसपी से मुलाकात कर हत्या का आरोप लगाया है। घरवालों का कहना है कि एक लड़की के परिजनों ने बुलाकर के घर पर मारपीट कर हत्या की और फिर शव को ले जाकर लटका दिए हैं।  मामले को सुसाइड को रूप देने के लिए जबरन वीडियो बनवाया गया। 
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ एरिया के चक्सा हुसैन निवासी मोहम्मद अजीमुल्लाह का बेटा सोनू बाइक मैकेनिक था। उसकी जान पहचान मोहल्ले की एक युवती संग थी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात युवती के घर वालों को पसंद नहीं थी। शुक्रवार की शाम चार बजे युवती ने युवक को फोन करके अपने पास बुलाया। इसी बात को लेकर दोनों परिवार में कहासुनी हुई। विवाद होने पर पास पड़ोस के लोगों ने मामला शांत कराया।इसके बाद अचानक सोनू लापता हो गया फिर उसकी लाश मिली। पुलिस मामले को खुदकुशी मानकर जांच कर रहे हैं सोनू के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही है। परिजनों का कहना है कि एक अन्य युवक से गुरुवार को सोनू का झगड़ा हुआ था। लेकिन चिलुआताल पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली। रविवार को परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे और केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed