{"_id":"610d46fb5a63825e08094c94","slug":"youth-killed-in-dispute-while-drinking-alcohol-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक की हत्या
Fri, 06 Aug 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:58 PM IST
सार
भरसी गांव निवासी रामकमल अपने परिचित गांव के दो लोगों के साथ गुरुवार की शाम को शराब पीने के लिए गया था। इसी दौरान किसी बात पर तीनों में विवाद हो गया। बात इतनी बड़ी कि आपस में ईंट से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के भरसी गांव में गुरुवार की रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में रामकमल (55) की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के पास पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भरसी गांव निवासी रामकमल अपने परिचित गांव के दो लोगों के साथ गुरुवार की शाम को शराब पीने के लिए गया था। इसी दौरान किसी बात पर तीनों में विवाद हो गया। बात इतनी बड़ी कि आपस में ईंट से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इस घटना में ईंट से गंभीर चोट लगने पर रामकमल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपित वहां से भाग गए। घायल हालत में रामकमल को देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को भी सूचना दी। गुरुवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन