{"_id":"5f9933cfa8deab1c9a03a141","slug":"youth-arrested-with-pistol-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 28 Oct 2020 02:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार की रात परशुरामपुर पुलिस ने गस्त के दौरान देशी पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान परशुरामपुर पुलिस मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक असलहे के साथ थाना क्षेत्र के ढेवरिया शुक्ल गांव के मदरसे के पास बैठकर किसी के आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा एसआई कन्हैया पांडेय की टीम ने नाकेबंदी कर युवक को दबोच लिया। उसके पास से देशी पिस्टल मय तीन कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही परसपुर गांव का रोहित पांडेय के रूप में हुई। इससे पूर्व उसका कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में संजय यादव, योगेंद्र यादव, अनवर अली, कांस्टेबल सतीश सिंह, कमलेश चौहान, हरेंद्र यादव और अंकित रॉय शामिल रहे।