फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young Man Murdered By Brick for 250 rupess in Gorakhpur

मात्र 250 रुपये के लिए हुई हत्या: गोरखपुर में युवक की ईंट से कूचकर हुई थी हत्या, अब पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 22 Jul 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Jul 2021 05:55 PM IST
सार

राजघाट इलाके में अर्द्धनिर्मित मकान में युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार, शराब पिलाने के बाद की थी वारदात, मृतक कहां का रहने वाला है, इसकी पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Young Man Murdered By Brick for 250 rupess in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के राजघाट पुल के पास स्थित अर्द्धनिर्मित मकान में भूतनाथ की हत्या 250 रुपये की उधारी ना लौटाने पर की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मारपीट होने पर दूसरा आरोपी का दोस्त वहां से फरार हो गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान सिकरीगंज के बाबू लोग का पूरवा रसेत निवासी संदीप चौहान के रूप में हुई है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मृतक भूतनाथ कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी अभी की जा रही है। वह लंबे समय से यहीं पर रहकर मजदूरी किया करता था। जांच में सामने आया है कि उसकी पहचान अमरुदमंडी निवासी संपत से हो गई थी।
विज्ञापन


कुछ जरुरत पड़ने पर उसने संपत से 250 रुपये लिए थे। फिर उसे वापस नहीं कर रहा था। 17 जुलाई को संपत अपने दोस्त संदीप के साथ ट्रांसपोर्टनगर में मौजूद था। इस दौरान तीनों शराब पीए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान ही संपत ने रुपये मांगे तो भूतनाथ ने वापस करने से मना कर दिया। इसी बात पर संदीप ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और फिर उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर मार डाला। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुल्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed