{"_id":"5fcc9ee97bb6876d32389bef","slug":"young-man-murder-in-gorakhpur-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, नाजुक अंग पर भी गंभीर चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, नाजुक अंग पर भी गंभीर चोट
Sun, 06 Dec 2020 02:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन व घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिकरीगंज इलाके के अवरारूप गांव के बाहर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दौरान दरिंदों ने हैनानियत की सारी हदें पार कर दी और युवक का नाजुक अंग ईंट से कुचल डाला। रविवार को शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले के अवरारूप गांव निवासी सुरजीत (22) पुत्र लक्ष्मीकांत अपने घर से शनिवार की शाम 4.30 बजे निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं रविवार को गांव के बाहर उसका शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का सामने आ रहा है। आशंका है कि सुरजीत की हत्या के बाद शव को लाकर खेत में फेंका गया है।